नकली गुटखा फैक्ट्री का भांडाफोड़, नशे के लिए इस जहरीले जीव को पीसकर मिलाते थे

37941

पुलिस ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिजौली इलाके के पास जंगल मे चल रहे नकली गुटखा फैक्ट्री का खुलासा किया है। यहां छिपकली की चमड़ी का उपयोग कर जहरीला गुटखा बनाया जाता था। पुलिस ने गुटखा पैकिंग की मशीन, पाउच, कई ब्रांडों के पैक नकली गुटखे और तंबाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि झांसी में बनाये गए नकली गुटखों को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों मे सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने अभिषेक साहू, दिवाकर और नमन बाथम को गिरफ्तार किया है। इस फैक्ट्री का संचालक अभिषेक साहू है जो इससे पहले भी कई बार नकली गुटखे के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

विडियो में देखिए  >>>

https://youtu.be/UpP9bmeOaQE

एसएसपी ने बताया कि गुटखे का नशा बढ़ाने के छिपकली की चमड़ी का बुरादा बनाकर उसमे मिलाया जाता था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है

आयुर्वेद तरीके से ऐसे छोड़े गुटखा, ऐसा सस्ता इलाज आपको कही नहीं मिलेगा >>>>

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जन-जागरण के लिए इसे अपने Whatsapp और Facebook पर शेयर करें