Video में देखिए : बच्चे को कोख से बाहर नहीं आने देते डॉक्टर, ऑपरेशन का डालते हैं दबाव

26695

सोनोग्राफी कर होने वाले बच्चे के संबंध में बताई परेशानियां कभी सही नहीं पाई गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन से कमाई करने के लिए नवजात का सिर वापस अंदर धकेल देते हैं। गर्भवती महिलाओं को बहकाते हुए बेड रेस्ट का कहते हैं, जिससे नॉर्मल डिलीवरी न हो।

प्रसूता जब लेबर पेन की बात कहती है, तो डॉक्टर उसे पेन किलर दे देते हैं। जिससे लेबर पेन बंद हो जाता है, फिर सीजर किया जाता है। यह बातें कोई और नहीं इंदौर के बीमा अस्पताल में पदस्थ रह चुकीं और प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव की बहन शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. किरण सहारे कह रही हैं।

सोशल मीडिया में इन दिनों वायरल एक वीडियो में दिखाए उनके संबोधन ने हलचल मचा दी है। यह वीडियो भारत मंदिर आश्रम का है। यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. किरण को बोलते हुए दिखाया है कि 25 साल के कॅरियर में स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों से किस प्रकार खिलवाड़ किया जाता है, यह देखा है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के लिए चालाक, बदमाश और झूठे शब्दों का प्रयोग किया है। इस वीडियो को आश्रम का लोगों लगाकर इंटरनेट पर अपलोड किया है। यू ट्यूब सहित सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ एसो. सचिव डॉ. ब्रजबाला तिवारी ने बयान की कड़ी निंदा की है।

कौन है डॉ. किरण सहारे
डॉ. किरण इंदौर के बीमा अस्पताल में करीब तीन साल पहले बतौर शिशुरोग विशेषज्ञ पदस्थ थीं। ओवरी कैंसर होने पर वह लंबे समय से अवकाश पर हैं। वे प्रदेश के सचिव स्वास्थ्य सेवाएं सूरज डामोर की बहन हैं। उनकी एक बहन की शादी शहर के कांग्रेस नेता के भाई से हुई है। बयान पर डॉ. किरण की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस विडियो में खुद इस डॉक्टर के मुहं से सुनिए >>

ये रिपोर्ट देखिए कैसे अन्धाधुन डॉक्टर लगे है पैसा कमाने में >>

इस विडियो में देखिए डॉक्टर कैसे मौत का व्यापार कर रहे है >>

Source : पत्रिका