पिता के साथ हथौड़ा चलाती है ये कॉलेज टॉपर, अब बनी ब्रांड एम्बेसडर

19506

लोहार का काम करने वाले मुन्ना की मेहनत और उनकी बेटी रेहाना की जिद बेटियों को बोझ समझने वालों के लिए सबक है। पिता के साथ लोहा पीटने वाली रेहाना को 12वीं में 96 परसेंट मार्क्स मिले। कॉलेज टॉपर बनी। अब रेहाना चला आदर्श गांव की ब्रांड एम्बेसडर है। रेहाना अब तक पढ़ाई छोड़ चुकी 24 बेटियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ चुकी है। लेकिन शून्य से शिखर तक का सफर आसान नहीं था।

IAS बनना चाहती है रेहाना >>

– इसकी शुरुआत 20 साल पहले हुई जब मुन्ना लोहार और उनकी पत्नी जमीला चला में आकर बसे।
– उन्होंने यहां लोहे के औजार बनाने का काम शुरू किया। पाई-पाई बचाकर रेहाना का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया।
– रेहाना ने भी पिता की मेहनत जाया नहीं जाने दी। पढ़ाई में रात-दिन एक कर दिए।
– 2012-13 में 96 परसेंट मार्क्स के साथ 12वीं और 70 परसेंट मार्क्स के साथ कॉलेज टॉप किया।
– रेहाना अब प्राइवेट कॉलेज में अंग्रेजी से MA कर रही हैं। साथ ही, ब्रांड एम्बेसडर की जिम्मेदारी भी निभा रही है।
– गांव के सरपंच बीरबल काजला बताते हैं कि रेहाना ग्रामीणों को बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं।
– हालांकि, इन सबके बीच अब भी रेहाना ने काम में पिता का हाथ बंटाना नहीं छोड़ा।

बहू-बेटियों को आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया

– इतना ही नहीं रेहाना गांव की बहू और बेटियों को भी पढ़ाई से वापस जोड़ने में जुटी हैं।
– स्कूल छोड़ चुकी 24 बच्चियों को वापस स्कूल में एडमिशन दिला चुकी हैं।
– वहीं, गांव की बहुओं को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा करने के लिए प्रेरित कर रही है।
– गांव की 17 बहुएं रेहाना के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

IAS बनाने के लिए कोचिंग खर्च ट्रस्ट उठाएगा

– गांव की बेटी IAS बने, इसके लिए हाल ही में गठित हिमालय ट्रस्ट आर्थिक मदद करने को तैयार हुआ है।
– ट्रस्ट द्वारा रेहाना को दिल्ली या अन्य स्थान पर कोचिंग करवाई जाएगी।
– फिलहाल रेहाना इसी ट्रस्ट की नि:शुल्क कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रही है।