कहीं भी मिल जाए यह फल तो छोड़ना मत, इसके फायदे चमत्कार से कम नहीं,

3235

फल आपके लिए बहुत लाभकारी होते हैं, ये तो आप जानते ही हैं. उनमे से ही एक होती है रसभरी जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होती है. वैसे भी फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है. रसभरी एक छोटा सा पीले रंग का स्वादिष्ट फल होता है. वैसे ये और भी रंगों की आती है, लेकिन पिले और लाल रंग में जायद मिलती है. इसे खाने में भी लिया जाता है. यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. रसभरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं. आइये आपको बता देते हैं रसभरी के कुछ अन्य फायदे.

रसभरी के औषधीय गुण

रसभरी उदर रोगों, पाचन व्यवस्था के लिए, भूख बढ़ाने में, लीवर के लिए फायदेमंद, सूजन दूर करने के लिए, बवासीर के लिए, खांसी, हिचकी, श्वांस रोग, पेट के लिए, सफेद दागों और कैंसर के लिए बहुत गुणकारी होता है।

रसभरी में पोषक तत्व

रसभरी मर बहुत सारे पोषक तत्व पॉलीफिनॉल, केरिटिनॉयडस, विटामिन ए, कैल्शियम, फोस्फोरस, फाइटोकैमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और रसभरी की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, विटामिन ए, विटामिन सी, कैरोटिन आदि भी पाया जाता है।

रसभरी के फायदे

Benefits of Raspberry In Hindi

बालों के लिये

आप अपने बालों को स्‍वस्‍थ्‍य और सुंदर बनाने के लिए भी रसभरी का उपयोग कर सकते हैं। रसभरी में फोलेट की अच्‍छी मात्रा होती है यह शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं के गठन में मदद करता है। लाल रक्‍त कोशिकाएं शरीर के सभी अंगों में ऑक्‍सीजन को पहुंचाने में मदद करती हैं। यह बालों के विकास में भी मदद करता है। क्‍योंकि उचित रक्‍त प्रवाह से बालों को पर्याप्‍त पोषण और आक्‍सीजन प्राप्‍त होता है। इसके अलावा लाल रसभरी में मैग्‍नीशियम और सिलिकॉन की उच्‍च सामग्री होती है। ऐसा माना जाता है कि सिलिकॉन बालों को मोटा करने और उन्‍हें तेजी से विकास करने में मदद करता है। इस तरह से आप अपने बालों को स्‍वस्‍थ्‍य और सुंदर बनाने के लिए रसभरी का उपभोग कर सकते हैं।

डायबिटीज में

जिन लोगों को डायबिटीज होती है उन लोगों को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बहुत से उपायों को अपनाना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप थोड़ी स रसभरी लें। अब एक या दो कप पानी में रसभरी को उबाल लें। इसे जब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा न हो जाए।

आप प्रतिदिन सुबह के समय इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से डायबिटीज को खत्म किया जा सकता है। या फिर आप रसभरी के बीजों को लेकर उन्हें धूप में या छाँव में अच्छी तरह से सुखा लें। बीजों के सूखने के बाद उनका बारीक चुन बना लें। अब इस चूर्ण को एक चम्मच प्रतिदिन सुबह के समय लेने से डायबिटीज से छुटकारा पाया जा सकता है।

लंग कैंसर में

बहुत से लोगों को लंग कैंसर होता है जिसकी वजह से वे बहुत परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए रसभरी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि रसभरी में पॉलीफिनॉल और केरिटिनॉयडस पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में हमारी मदद करती है।

आँखों के लिए

आज के समय में कम सोने और काम अधिक होने की वजह से लोगों को आँखों से जुडी बीमारियाँ हो जाती हैं। जिन लोगों को आँखों की बीमारी होती है उन्हें रसभरी खानी चाहिए क्योंकि रसभरी में विटामिन ए पाया जाता है।

हड्डियों के लिए

अगर आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या है तो आप रसभरी की मदद से हड्डियों को स्वस्थ कर सकते हैं क्योंकि इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा बनाए रखता है।

पाचन क्रिया में

आजकल देखा जाता है कि लोगों को अपच की समस्या बहुत होती है लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा पाना बहुत ही आसान है क्योंकि रसभरी एक ऐसा फल है जो सभी जगहों पर पाया जाता है और पाचन क्रिया के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह रसभरी का सेवन करते हैं तो आप अपने पाचन क्रिया को ठीक करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को मजबूत कर सकते हैं।

वात-पित्त कफ में

जिन लोगों को धुम्रपान की लत लगी होती है उनके लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है क्योंकि इसके निरंतर सेवन से वात-पित्त कफ से छुटकारा पाने में हमारी मदद करती है।

सूजन या दर्द में 

बहुत से लोगों के शरीर में थकान से या किसी कीड़े के काटने से सूजन आ जाती है। शरीर के भागों से सुजन को कम करने के लिए रसभरी का उपयोग करना चाहिए। अगर आपके शरीर में दर्द होता है तब भी आप रसभरी का उपयोग कर सकते हैं। आप प्रतिदिन रसभरी का सेवन करके सूजन और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

किडनी के लिए

जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्याएं होती हैं उनके लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होती है। अगर आपको भी किडनी से संबंधित समस्याएं हो रही हैं तो आप रसभरी की सब्जी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसकी सब्जी का सेवन करने से किडनी से संबंधित सभी रोग ठीक हो जाएँगे।

ह्रदय के लिए

बहुत से लोगों का ह्रदय बहुत कमजोर होता है लेकिन आप रसभरी की मदद से अपने ह्रदय को मजबूत बना सकते है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे फाइटोकैमिकल्स तत्व पाए जाते हैं जो हमारे ह्रदय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। अगर आपकी ह्रदय की गति कम हो गई है तो आप रसभरी के पंचांग के काढ़े को पीकर अपने ह्रदय की गति को ठीक कर सकते हैं।

लीवर में 

लीवर से जुडी परेशानियाँ होने पर आप रसभरी का प्रयोग कर सकते हैं। रसभरी का प्रयोग करने से लीवर से जुडी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। आप रसभरी की सब्जी का सेवन करके भी लीवर से जुडी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

रसभरी के फायदे

पीलिया में फायदेमंद

आज के समय में मानव शरीर बहुत कमजोर होता है जिसकी वजह से वह भिन्न-भिन्न प्रकार के रोगों की चपेट में आ जाता है। पीलिया से छुटकारा पाने के लिए आप रसभरी की कुछ पत्तियां लें। अब इन्हें अच्छी तरह से धो लें जिससे इन पर से धुल मिटटी निकल जाए। अब इन पत्तियों को अच्छी तरह से बारीक पीस लें। अब इन बारीक पिसी हुई पत्तियों से रस निकाल लें और इस रस को तीन या चार चम्मच की मात्र में पानी में मिलाकर पी लें। ऐसे करने से पीलिया रोग ठीक हो जाएगा।

त्वचा में फायदेमंद

आज के समय में बढ़ते प्रदुषण की वजह से त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है और त्वचा से संबंधित अनेकों रोग हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप रसभरी का प्रयोग कर सकते हैं। रसभरी के प्रयोग से आपकी त्वचा रुखी नहीं रहेगी।

नींद में फायदेमंद

आज के समय में लोगों को नींद बहुत कम आती है जिसकी वजह से उनकी आँखों निचे काले घेरे भी पद जाते हैं। अगर आपको भी नींद न आने की बीमारी है तो आप रसभरी के पौधे की जड़ को पानी में उबाल कर काढ़ा बना लें। आप इस काढ़े को चीनी या गुड के साथ पी सकते है। इससे आपकी नींद न आने की समस्या ठीक हो जाएगी।

खांसी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आपको खांसी-जुकाम या हिचकी बहुत अधिक होती हैं तो आप रसभरी का प्रयोग कर सकते हैं। रसभरी को प्रयोग करने से आप इन सभी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

गठिया में फायदेमंद

अगर आप गठिया रोग से परेशान हैं या गठिया रोग ठीक नहीं हो रहा है तो आप रसभरी का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गठिया से छुटकारा पाने में हमारी मदद करते हैं इसलिए आपको रसभरी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

वजन कम करने में फायदेमंद 

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हो चुके हैं उनके लिए रसभरी बहुत अधिक फायदेमंद होता है। रसभरी में बहुत कम कैलोरी होती हैं जो हमें वजन करने में हमारी मदद करते हैं। रसभरी हमें एक दिन की पूर्ति के लिए पोषक तत्व भेजता हैं जिससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता और आप भूखे भी नहीं रहते हैं।

कोलेस्ट्रोल में फायदेमंद

बहुत से लोगों को नकारात्मक घटक के बारे में जानकारी होती है इनसे बचने के लिए लोग बहुत से तरीके आजमाते हैं लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ता लेकिन रसभरी खाने से आप खराब कोलेस्ट्रोल की मात्रा को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

अब लोगों को काम की वजह से टेंशन बहुत होती है जिसकी वजह से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। आप सिर्फ रसभरी के फल से इस समस्या को कम कर सकते हैं क्योंकि रसभरी में बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।

रसभरी के नुकसान

जंगली रसभरी नुकसानदायक

अगर आप जंगली रसभरी को खाने के बारे में सोचते हैं तो जंगली रसभरी को कोई भी खाने की सलाह नहीं देता है।

कच्चा रसभरी नुकसानदायक

कभी भी बिना पके रसभरी को नहीं खाना चाहिए क्योंकि कच्चे रसभरी विषैले होते हैं और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

रसभरी से एलर्जी में नुकसानदायक

अगर आपको बाकी की बेरीज से एलर्जी है तो आपको इसे बिना किसी की सलाह के नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से विचार-विमर्श जरुर कर लें।

गर्भवती महिलाओं के लिए

जो महिलाएं गर्भवती होती हैं या स्तनपान करा रही होती हैं उनके लिए रसभरी नुकसानदायक भी हो सकती है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी होता है।