सुबह उठते ही गर्म पानी पीने के फायदे जानकर आप भी पीने लगोगे

7923

पानी को अमृत कहा गया है वास्तव में पानी का कोई भी विकल्प नहीं है इस धरती पर और हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी है। पानी शरीर के लिए अति अनिवार्य है। पानी हमारे शरीर को बहुत सी खतरनाक बीमारियों से बचाता है। पानी हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनता है ।

अगर हमें यह मालूम हो कि हमें किस समय कितना पानी पीना है, कैसे पानी पीना है तो हममे से किसी को भी सामान्य परिस्तिथि में डाक्टर के पास जाना ही ना पड़े। यदि आप लगातार 7 दिन तक सुबह खाली पेट, खाना खाने के बाद गर्म पानी पीते है तो आपको इसके फायदे महसूस होने लगेंगे जिसके कारण आप इसको हमेशा पियेंगे।गर्म पानी क्यो पीना चाहिए??

कई घरों में आप देखते होंगे कि लोग स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए दवाओं का सेवन करते हैं और कई उपाय आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान केवल पानी में छुपा हुआ है। जी हां सि‍र्फ पानी पीकर आप खुद को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। तो आज हम आपको बासी मुँह पानी पीने के फायदे बताएंगे।

जी हां यानि बिना ब्रश और बिना कुल्ला किये गर्म पानी पीने के कितने फायदे है, इसके बारे में जान कर आप भी चौंक जायेंगे। इसलिए हो सके तो आप सुबह सबसे पहले उठकर बासी मुंह एक गिलास पानी पी लें और उसके बाद कोई दूसरा काम करें। अगर आप इस आदत को अपना लेते हैं तो इससे कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

ये विडियो जरुर देखे >>

मेडिकल साइंस के अनुसार जानिए हमें गर्म पानी क्यो पीना चाहिए:

नित्य सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से कब्ज और गैस जैसी पेट की तमाम समस्याएँ दूर रहती हैं। जब आप सुबह उठते हैं तो आपके मुंह में लार बनी हुई होती है और कहा जाता है कि खाली पेट पानी पीने से यह लार हमारे पेट में जाने के बाद कई प्रकार के रोगों से बचाती है क्योंकि यह एंटीसेप्टिक की तरह हमारे शरीर के लिए कार्य करती है आपको जानकर हैरानी होगी कि मानो लाड 98% पानी से ही बनी हुई होती है और 2% भाग एंजाइम बलगम इलेक्ट्रिक और जीवाणुरोधी यौगिक जैसे तत्व मौजूद होते हैं किंतु जब हमारे मुंह में पानी आता है तो उस पदार्थ को हम लार कहते हैं यह हमारे शरीर को बहुत तंदुरुस्त रखने में फायदेमंद साबित होती है उन्हीं फायदों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

तो आइये जानते है गर्म या हल्का गुनगुना पानी पीने के अनेक चमत्कारी फायदे:-

सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया तेज होती है और खाने का डीकंपोजीशन बढ़ता है नित्य गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, ह्रदय भी स्वस्थ रहता है। अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परेशान हैं तो वह सुबह शाम दोनों समय भोजन करने के पश्चात एक गिलास गर्म पानी का सेवन अवश्य ही करें।

उम्र से पहले बुढ़ापा आना यह एक बड़ी समस्या है। खास तौर पर यह महिलाओं में देखी जाती है। सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से प्रीमेच्योर एंजिंग समस्या से बचा जा सकता है। बुखार में गर्म पानी पीना अधिक लाभदायक होता है। जुकाम में गर्म पानी पीने से बहुत आराम मिलता है, इससे कफ और सर्दी शीघ्र दूर होते हैं।

सुबह गुनगुना पानी पीने से हमारा वेट कम होता है, इससे हमको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। गुनगुना पानी हमारे शरीर का तापमान को तेजी से बढ़ाता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात में खाने के बाद गरम पानी के सेवन से कब्ज़ से राहत मिलती है। गर्म पानी वजन घटाने में भी बहुत मददगार होता है,रोज़ सुबह खाली पेट गर्म पानी में 1/2 नींबू व एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर स्लिम होता है।

नित्य एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस, काली मिर्च व काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है भूख भी खुलकर लगती है। उठकर गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ तथा टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालता है, इससे हमारे शरीर का सरकुलेशन ठीक होता है।

पानी को उबालते हुए जब उसका चौथाई हिस्सा जल जाये अर्थात तीन हिस्सा पानी ही बचे तो ऐसा पानी पीना श्रेष्ठ है। ऐसा गर्म पानी का सेवन हमारे शरीर के वात, कफ और पित्त्त तीनो ही दोषों को समाप्त करता है। नित्य सुबह खाली पेट व रात्रि को खाने के बाद गर्म पानी पीने से पेट की सभी समस्याएँ खत्म होती है और गैस जैसी समस्याएं निकट भी नहीं आती हैं।

गर्म पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ रहती है , त्वचा में कील मुहाँसे भी निकलते है तो नित्य सुबह शाम एक गिलास गर्म पानी चाय की तरह चुस्कियाँ लेते हुए पीना शुरू कर दें। इससे आपकी त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ दूर हो जाएगी, कील मुहाँसे नहीं होंगे, त्वचा चमकने लगेगी।

नित्य गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, ह्रदय भी स्वस्थ रहता है। अगर कोई व्यक्ति पथरी की समस्या से परेशान हैं तो वह सुबह शाम दोनों समय भोजन करने के पश्चात एक गिलास गर्म पानी का सेवन अवश्य ही करें। गले में टांसिल्स होने पर या गला खराब होने पर गर्म पानी में 1 चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की परेशानी में शीघ्र आराम मिलता है।

इस विडियो में देखिये, पानी पीने के नियम >>