सुबह दौड़ने से पहले खाइए नीम्बू और चना फिर होंगे ये चमत्कारी फायदे

6356

चना शरीर में ताकत लाने वाला और भोजन में रुचि पैदा करने वाला होता है। सूखे भुने हुए चने बहुत रूक्ष और वात तथा कुष्ठ को नष्ट करने वाले होते हैं। उबले हुए चने कोमल, रुचिकारक, पित्त, शुक्रनाशक, शीतल, कषैले, वातकारक, ग्राही, हल्के, कफ तथा पित्त नाशक होते हैं।

चना शरीर को चुस्त-दुरुस्त करता है। खून में जोश पैदा करता है। यकृत (जिगर) और प्लीहा के लिए लाभकारी होता है। तबियत को नर्म करता है। खून को साफ करता है। धातु को बढ़ाता है। आवाज को साफ करता है। रक्त सम्बन्धी बीमारियों और वादी में लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेशाब खुलकर आता है। इसको पानी में भिगोकर चबाने से शरीर में ताकत आती है। चना विशेषकर किशोरों, जवानों तथा शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए पौष्टिक नाश्ता होता है।

इसके लिए 25 ग्राम देशी काले चने लेकर अच्छी तरह से साफ कर लें। मोटे पुष्ट चने को लेकर साफ-सुथरे, कीडे़ या डंक लगे व टूटे चने निकालकर फेंक देते हैं। शाम के समय इन चनों को लगभग 125 ग्राम पानी में भिगोकर रख देते हैं। सुबह के समय शौचादि से निवृत्त होकर एवं व्यायाम के बाद चने को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और ऊपर से चने का पानी वैसे ही अथवा उसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं।

देखने में यह प्रयोग एकदम साधारण लगता है किन्तु यह शरीर को बहुत ही स्फूर्तिवान और शक्तिशाली बनाता है। चने की मात्रा धीरे-धीरे 25 से 50 ग्राम तक बढ़ाई जा सकती है। भीगे हुए चने खाने के बाद दूध पीने से वीर्य पुष्ट होता है। व्यायाम के बाद रात के भीगे हुए चने, चने का पानी के साथ पीने से स्वास्थय अच्छा बना रहता है। जिसकी पाचक शक्ति (भोजन पचाने की शक्ति) कमजोर हो, या चना खाने से पेट में अफारा (गैस) होता है तो उन्हें चने का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह सैर करने से और दौड़ने से शरीर उर्जावान तथा फिट बना रहता है. दौड़ को सबसे अच्छा व्यायाम माना गया है क्योंकि इससे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है. फिर भी दौड़ने के बाद कुछ समय तक व्यायाम करना चाहिए. व्यायाम करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है और शरीर के सारे थकान मिट जाते हैं।

सुबह की एक घंटे की सैर आपको अनेक रोगों से दूर रखता है। सुबह दौड़ने से मोटापा की समस्या ठीक होती है, कब्ज, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, आँखों की समस्या, मानसिक तनाव और दिल से सम्बंधित रोग समाप्त हो जाते हैं. अगर सुबह दौड़ने से पहले कुछ फायदेमंद चीज खाते हैं तो उसका फायदा दुगुना हो जाता है. आइये जानते हैं दौड़ने से पहले क्या चीजें खा सकते हैं।

सुबह दौड़ने से पहले खाइए ये चीज फिर होगा ये चमत्कारी फायदे

चना : सुबह उठकर दौड़ने से पहले 50 ग्राम अंकुरित चना खाना चाहिए, अगर अंकुरित चना नहीं है तो 50 ग्राम सूखे चना को रात को सोने पहले किसी बर्तन में रखकर पानी डालकर भीगो दें. अगर सुबह दौड़ने से पहले अंकुरित चना या भीगी चना खाते हैं तो यह बेहद ही फायदेमंद है।

इससे शरीर को उर्जा मिलती है और दौड़ने के दौरान कम थकान महसूस होती है। अगर भीगे चना के साथ गुड़ खाया जाये तो इसका फायदा और बढ़ जाता है. भीगी चना और गुड़ खाने से कब्ज, शारीरिक कमजोरी जैसी कई बीमारियाँ दूर होती है।

नीम्बू पानी : दौड़ते वक्त शरीर से खूब पसीना बहता है और बहुत ही जल्द गला सूखने लगता है, इस स्थिति में हमें बार-बार पानी पीना पड़ता है. अगर दौड़ने से पहले एक गिलास नीम्बू पानी पीयें तो डीहाईड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी होने की समस्या नहीं होगी।

इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत बनता है और बवासीर बीमारी से निजात पाया जा सकता है। सुबह नीम्बू पानी पीकर दौड़ने से हल्की बुखार, सिर दर्द और आँखों से सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, इसके साथ-साथ नीम्बू में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण चेहरे की दाग-धब्बें और त्वचा सम्बन्धी रोगों से निजात मिलता है।

इस तरह जब भी सुबह दौड़ने जाए तो भीगी चना या फिर नीम्बू पानी अवश्य पी लें और अगर घांस हो तो उसमें नंगे पैर चलने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको कई शारीरिक लाभ होंगे।