मक्की की खिल या भुट्टा ही अच्छा नहीं है, इन 8 बिमारियों में भी है बहुत असरदार

9775

मक्के को उगाना अत्यन्त सरल है और इसकी देखभाल भी कम करनी पड़ती है, फिर भी उत्त्पादन अच्छा होता है। मक्के के रोटी बनते हैं। मक्के के टिक्कड़ और उड़द के आटे की भुजिया का भोजन में प्रयोग आदिवासी वाले लोग करते हैं। मक्के से पकौडे़ तथा पकवान बनते हैं। मक्के के नर्म हरे भुट्टे सेंककर खाने से उसके दाने बड़े स्वादिष्ट लगते हैं और पौष्टिक भी होते हैं। मक्के के सूखे दाने की खील खाने में अच्छी होती है।

मक्का यानि कार्न सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं जो शरीर को पौष्टिक आहार देते हैं। वैसे तो बाजार से भूने हुए भूट्टे मिल जाते हैं जो खाने में काफी स्वाद होते हैं लेकिन मक्की को घर में उबाल कर नाश्ते में या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं। मक्की शरीर का वजन कम करने में मदद करती है। इसके अलावा इसके सेवन से और भी कई फायदे मिलते हैं।

1- कोलेस्ट्रॉल : मक्की में विटामिन सी, कैरोटेनॉइड और फाइबर होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रोल को कम करके रक्त कोशिकाओं को साफ करता है और ह्रदय को सही तरह से काम करने में मदद करता है।
2- कैंसर : इसमें एंटीऑक्सीडैंट और फ्लेवेनॉइड गुण होते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करते हैं। मक्की में मौजूद फेरूलिक एसिड ब्रैस्ट कैंसर होने से बचाता है।
3- मजबूत हड्डियां : कार्न में मौजूद जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। जिन लोगों को गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्या होती है उन्हें मक्की का सेवन जरूर करना चाहिए।
4- निखरी त्वचा : त्वचा को निखारने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन मक्की के सेवन से भी दमकती त्वचा पाई जा सकती है। इसमें विटामिन ए और सी होता है जो झुर्रियों को कम करके त्वचा को निखारता है।

5- आंखें : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मक्की का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों की हर समस्या को दूर करता है।
6- वजन कम : इसमें काफी मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट होता है जो शरीर को एनर्जी देता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से काफी समय तक पेट भरा रहता है जिससे और कुछ खाने का मन नहीं करता। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर का वजन कम करने मे मदद मिलती है।
7- एनीमिया : मक्की के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है उन्हें अपने आहार में कार्न को जरूर शामिल करना चाहिए।
8- कब्ज : कब्ज की समस्या होने पर उबली हुई मक्की खानी चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट अच्छे से साफ कर देता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है।