सरसों के तेल से कीजिए दांतों के दर्द और कीड़ों का सफाया, इस तरह इस्तेमाल करें

8484

दांतो में कीड़ा लगना एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र में किसी भी स्त्री या पुरुष के हो सकती है। जिसका मुख्य कारण दांतो की ठीक से देखभाल और साफ़-सफाई न करना है। दांतो में कीड़ा लग जाने के कारण बहुत दर्द होता है जिसको सहन कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में इस दर्द से छुटकारा पाना उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है जितना की प्रतिदिन भोजन का सेवन करना। क्योंकि ये दर्द आपके दांतो की जड़ो में होता है जिसके कारण उनमे सूजन आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके इस समस्या का इलाज करवाना चाहिए। ऐसे तो कई इलाज है जिनकी मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन इनका प्रयोग केवल डॉक्टर की सलाह से करना ही फायदेमंद रहता है।

इसके अतिरिक्त और भी कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित है जिनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। तो आइये जानते है दांतो से कीड़ा भगाने के घरेलु उपचार !! यदि आपका शरीर सेंसिटिव है तो कृपया इनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

सरसों के तेल से नही होगा दांत मे दर्द : सरसों के तेल का प्रयोग अक्सर हमारे दांतो को सफेद करने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की इसका प्रयोग दाँत के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए रोज सुबह अपने दांतो को सरसो के तेल और नमक के मिश्रण से साफ़ करें। ऐसा करने से आपके दाँत सफेद भी होंगे और उनमे हो रही परेशानिया भी समाप्त होंगी।

दांतो से कीड़े हटाने के घरेलु उपचार :- यहां हम कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से आपके कीड़े वाले दांत में दर्द नहीं होगा और अन्य दांतो में इस समस्या के होने का खतरा भी कम होगा। क्योकि ये समस्या एक दांत से दूसरे दांत में बहुत जल्दी फैलती है जिसके कारण अन्य दांतो को भी नुकसान होता है।

प्याज खाने से ख़त्म होगे दाँत के बैक्टीरिया : प्याज का प्रयोग अक्सर दांतो के दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग दाँत के कीड़ो की समस्या को समाप्त करने के लिए भी किया जा सकता है। क्योकि प्याज को दांतो के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसका प्रयोग करने से आपके दांतो मे होने वाली तकलीफ़ भी खत्म होंगी। क्योकि प्याज को एक प्रकार की प्राकृतिक औषधि माना जाता है जिसमे दाँत के दर्द को ठीक करने के गुण होते है। इसलिए यदि आपके दांतो मे भी ये समस्या है तो प्याज का प्रयोग करके देखे आपको लाभ अवश्य मिलेगा। इसके लिए प्याज काटकर उसके टुकड़ो को कीड़े वाले दांतो से चबाये। आप चाहे तो सलाद मे भी प्याज का प्रयोग करके दांतो के दर्द को खत्म कर सकते है।

लौंग देगी दाँत के दर्द मे राहत : लौंग को दाँत के दर्द के लिए सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी लौंग का प्रयोग किया जाता है। लौंग मे कुछ विशेष गुण पाए जाते है जो बैक्टीरिया को समाप्त करने का काम करते है। दांतो मे दर्द एक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होता है जिन्हे खत्म करने का काम लौंग करती है। इसके लिए लौंग को अपने दांतो मे हो रहे दर्द वाले स्थान पर रखे। आप चाहे तो कीड़े वाले दाँत मे 1 लौंग रख सकते है। ऐसा करने से धीरे धीरे दांतो का दर्द कम होने लगेगा। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय अवश्य लगेगा लेकिन फायदा बहुत होगा।

दांतो के दर्द मे करे हींग का सेवन : यदि आपके दांतो मे किसी भी कारण से दर्द हो रहा है तो उसमे हींग का प्रयोग करने से दर्द मे राहत मिलती है। क्योकि हींग मे मौजूद तत्व दर्द उत्पन्न करने वाले विषाणुओ को समाप्त करते है और दर्द मे आराम देते है। आप इसका प्रयोग मौसमी के रस और नीबू के रस में डालकर कर सकते है। इससे दांतो को औषधि के साथ साथ अम्लीय पदार्थो का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए जिस दाँत मे दर्द हो रहा है उसमे इन दोनो पदार्थो को रुई की मदद से लगाएँ। ऐसा करने से आपके दांतो का दर्द कुछ ही देर मे ठीक हो जाएगा।

लहसुन का प्रयोग है दांतो के कीड़ो का सही इलाज : जी हां, हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला लहसुन का प्रयोग करने से भी हमारे दांतो के कीड़े की समस्या को नष्ट किया जा सकता है। क्योकि लहसुन मे Anti-Biotic गुण पाए जाते है जो मुँह की अशुद्धियो को समाप्त करने का कार्य करते है। इसके लिए 2-3 दिन तक रोज लहसुन की 2 कलियो को चबाये। ऐसा करने से दाँत दर्द मे राहत मिलेगी औट दांतो से जुड़ी अन्य समस्याएं भी नष्ट होंगी।

नीम के प्राकृतिक गुण मारेंगे दाँत के बैक्टीरिया को : सदियो से नीम के तने का प्रयोग दातुन के रूप में किया जाता आ रहा है क्योकि नीम मे कुछ विशेष तत्व पाए जाते है जो दांतो मे मौजूद कीटाणुओ को मारने का काम करते है। इन कीटाणुओ के कारण ही हमारे दाँत खराब हो जाते है और उनमे से बदबू आने लगती है। इसके लिए नीम के तने से रोज अपने दांतो को घिसे। ऐसा करने से दाँत से बदबू भी नही आएगी और उनमे दर्द भी नही होगा।

बर्फ देगी दाँत के दर्द मे राहत : दांतो के तेज़ दर्द मे बर्फ का प्रयोग भी किया जा सकता है। इससे दांतो को ठंडक मिलती है और दर्द मे राहत भी। क्योकि बर्फ दुखने वाली मांसपेशी को ठंडक देकर उसे शांत करने का काम करती है जिससे धीरे-धीरे दाँत का दर्द भी कम होने लगता है। इसके लिए बर्फ के एक टुकड़े (Ice Cube) को दर्द वाले स्थान पर लगाएँ। कुछ देर मे आपका दर्द ख़त्म हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त निम्न बातो का ध्यान रखकर भी आप अपने दांतो से जुड़ी समस्याओ को ख़त्म कर सकते है:-

  1. – दांतो की ठीक प्रकार से सफाई करें।
  2. – रोजाना ब्रश करें।
  3. – दांतो के लिए अच्छे टूथपेस्ट का प्रयोग करें।
  4. – टमाटर के अधिक सेवन से दाँत मजबूत होते है।
  5. – अत्यधिक मीठे पदार्थो का सेवन न करें।
  6. – आम के Fresh पत्तो को चबाये। दांत के दर्द मे राहत मिलेगी।
  7. – दांतो को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है इसलिए अपने खाने मे प्रोटीन और कैल्शियम युक्त
  8. – भोजन को सम्मिलित अवश्य करें।
  9. – हल्दी और भूनी हुई फिटकरी के पाउडर का मंजन करने से दाँत दर्द मे राहत मिलती है।
  10. – तेज़ दर्द मे नमक के पानी से गरारे करने से फायदा मिलता है।

इस विडियो में देखिए