सुबह जल्दी उठाने में मदद करेंगे ये टिप्स ! जानिए जल्दी उठने के फायदे

20213

हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने के तमाम फायदे हैं जल्दी उठने से आदमी, स्वस्थ धनी, और बुद्धिमान होता है। लेकिन क्या ऐसा हो पाता है जी हां सुबह जल्दी उठना अपने आप में एक भारी काम लगता है। शेड्यूल के हिसाब से अपने को ढ़ालते हुए अपने रोजाना उठने के समय से एक या दो घंटे पहले उठना आसानी से नहीं हो पाता है

और इसमें दिक्कतें पेश आती हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि सुबह जल्दी उठने से के कई फायदे हैं ये आपकी शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है और आपको जीवन में अधित उत्पादक और सफल बनाता है.

यहाँ सुबह जल्दी उठने के कुछ उपयोगी टिप्स और सुझाव बता रहे हैं :-

1- सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म सेट करें ये आपकी सहायता करेगा।

2- आगे की योजना बनायें और सुबह जल्दी उठने की योजना वास्तविक दिन से करीब एक सप्ताह पहले बनाएं। यह खासतौर पर बच्चों को स्कूल टाइम से भेजने में सहायक हो सकता है।

3- दिन ब दिन रोजाना उठने के समय से 10-15 मिनट पहले जागने की कोशिश करें यह प्रैक्टिस आपको आसानी से नए समय के साथ समायोजित करने में सहायक होगी।

4- अगर अलार्म क्लॉक से भी आपको जल्दी उठने में दिक्कत पेश आ रही है तो कोशिश करें जो सदस्य सुबह जल्दी उठते हैं उनसे उठाने के लिए बोल सकते हैं।

5- नियमित रूप से सोने के लिए एक रेगुलर समय सेट करें यहां तक ​​कि सप्ताहांत या छुट्टी के दिन भी ये आदत आपको सुबह जल्दी उठने में खासी मदद करेगी।

6- आप पर्याप्त नींद लें ताकि आप रिफ्रेश महसूस कर सकें, रोज करीब 7-8 घंटे की नींद लेना ठीक माना जाता है ऐसा करके आपको सुबह जल्दी उठने में अलकस नहीं लगेगा।

7- सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदे मंद है शोध से पता चलता है कि सुबह जल्दी उठने वाले आम तौर पर अधिक सक्रिय और अधिक उत्पादक होते हैं।

8- अध्ययनों से यह भी पता लगा है कि सुबह जल्दी उठने वाले लोग वास्तव में रात में जागने वालों की तुलना में जीवन में ज्यादा खुश रहते हैं।

सुबह जल्दी उठने के 7 तरीके >>

आज मैं आपको सुबह जल्दी उठने के तरीके (Ways to get up early in the morning) बताऊंगा। कृपया इन तरीकों को ध्यान से पढ़ें और जो तरीका आपको पसंद आये या जो तरीका आपको सुबह जल्दी उठा सके, उसे अपनी Life में प्रयोग कीजिए।

अलार्म घड़ी को अपने बिस्तर से कुछ दूरी पर रखें –  आप जब भी सोने के लिए जाएं तो alarm clock को अपने बिस्तर से कुछ दूरी पर रखें। यह सुबह जल्दी उठने का सबसे अच्छा तरीका (Best way to wake up) है। इससे फायदा यह होगा कि जब अलार्म बजेगा तो आपको इसे बंद करने के लिए Bed से उठकर कुछ दूरी पर जाना होगा।

ऐसा करने से आप जल्दी और अपने निश्चित किये गए समय पर जाग जायेंगे। इस तरीके का use करने से पहले आपको यह ध्यान देना होगा कि आपकी alarm clock की आवाज तेज होनी चाहिए ताकि जब वह बजे तो उसकी तेज आवाज आपको बिस्तर से उठने पर मजबूर कर दे।

सुबह को अपने बिस्तर से उठना बहुत मुश्किल होता है लेकिन यह तरीका आपको उठने के लिए मजबूर कर देता है और ऐसा हो नहीं सकता कि अलार्म की तेज आवाज के चलते आप जागें और फिर से सो जाएं।

स्वयं को एक मशीन के रूप में मानें –  यदि सुबह को जल्दी उठना है तो खुद को एक मशीन के रूप में मानों। हम सब जानते है कि मशीन कुछ सोचती नहीं है, केवल current मिलते ही बिना कुछ सोचे अपना काम करना start कर देती है। आपको भी सुबह जल्दी उठने के लिए एक Machine की तरह behave करना होगा।

जब Morning में आपका अलार्म बजे तो बिना कुछ सोच विचार (thinking) किये एक मशीन की तरह आप अपने बिस्तर से उठ कर कुछ दूरी पर चले जाएँ। बिस्तर से उठने के बाद आप कुछ सोच सकते हैं लेकिन इससे पहले केवल स्वयं को एक मशीन मानें।

दरअसल होता यह है कि जब अलार्म बजता है तो आँख तो खुल जाती है लेकिन हम सोच विचार करने लगते हैं कि “अलार्म बंद करके 5 मिनट और सो लिया जाये।” या अभी इतनी सुबह कोई काम भी नहीं है, इतनी जल्दी उठ कर क्या करेंगे।” लेकिन यदि उस time एक मशीन की तरह हम खुद को मानें तो हम जल्दी उठने में सफलता प्राप्त कर लेंगे।

कुछ जरूरी कार्यों के लिए सुबह का समय निश्चित कर लो –  सुबह को हम जल्दी तभी उठ सकते हैं जब हमारे पास जल्दी उठने का कोई न कोई कारण हो। बिना किसी कार्य के सुबह को जल्दी उठना (getting up early) आसान नहीं हो पाता। अतः सुबह को जल्दी उठने के लिए हमारे पास कोई ठोस कारण का होना बहुत जरुरी है।

यदि हम कुछ ऐसे कार्य सुबह जल्दी में रख लें जिन्हें करना बहुत जरुरी हो तो उन जरुरी कार्यों की वजह से हम सुबह जल्दी उठ जायेंगे। Argent works को सुबह जल्दी रखने से यह work हमें जल्दी उठने के लिए प्रेरित करते हैं। यही जरुरी काम आपके ऊपर positive pressure बनाते हैं और यही Positive pressure आपको सुबह जल्दी उठा देता है।

यदि आप student हैं तो early morning में आप अपना homework करना fix कर सकते हैं, यदि आप office जाते हैं तो अपना office related work सुबह में रख सकते हैं। सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति (early riser) अधिकतर इस तरीके का use करते हैं। आप भी ऐसा करके देखिये, सुबह उठने का यह बहुत अच्छा तरीका (Good way to wake up early) है।

सुबह जल्दी उठना, एक चुनौती के रूप में ले – जब भी हम किसी कार्य को एक चुनौती के रूप में मानकर करते हैं तो हम खुद को अंदर से active और positive महसूस करने लगते है। तब हमारा aim केवल उस challenge को पूरा करना होता है।

इसी प्रकार यदि हम सुबह जल्दी उठना एक challenge के रूप में माने तो हमारे अंदर सुबह जल्दी उठने को लेकर एक Positive feeling शुरू हो जाएगी। हम कैसे भी करके इस challenge को पूरा करना चाहेंगे और सुबह जल्दी उठने में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

इस चुनौती का सामना हमें रोज करना होगा और यदि आप अपने मन में ठान लें तो आप इस चुनौती को रोज पूरा कर सकते हैं और इस प्रकार रोज हमेशा सुबह जल्दी उठने का आनंद ले सकते हैं। अतः आप सुबह जल्दी उठने के इस चैलेंज को accept करें और इसे possible करके दिखा दें।

कल क्या करना है, यह आज ही तय कर लें – जो भी व्यक्ति success प्राप्त करना चाहता है, उसे कल किये जाने वाले कार्यों को आज ही fix कर लेना चाहिए। एक Daily schedule बना लेना चाहिए। अब आपको करना यह है कि आप अपना schedule ऐसा बनायें जिसमे जल्दी सुबह से ही work शुरू हो जाएँ और अपने इस schedule में early morning time में कुछ important work को जगह दें।

यह भी निश्चित कर लें कि आप अपने बनाए गए Daily schedule को start से end तक 100% complete करेंगे। ऐसा करने से आपके सुबह जल्दी उठने के लिए inspire हो सकेंगे और उठ भी जायेंगे।

Daily schedule को Positive way में बनायें जो ज्यादा बोझिल न हो वरना आप उसे follow करने में Tiredness महसूस करेंगे और सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे।

ऐसी जगह सोएं जहाँ सूर्य की किरणें सबसे पहले पहुंचे –  रोशनी (Light) की जगह अंधेरे (Darkness) में सोना बहुत आसान होता है। अधिकतर लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रोशनी में नींद नहीं आती है और यह बात Scientific रूप में भी मानी जा चुकी है कि नींद अँधेरे में ही अच्छी आती है।

अतः यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो अपना बिस्तर ऐसी जगह लगाएं जहाँ सुबह को सूर्य की पहली किरण आती हो। इससे फायदा यह होगा कि सुबह को रोशनी जल्दी आपके बिस्तर पर आ जाएगी जो आपको सोने नहीं देगी और आप जल्दी उठने (Get up early) में सफलता प्राप्त कर लेंगे।

एक बार आप इस तरीके को भी आजमा कर देखें, यदि सक्सेसफुल रहा तो यह सुबह जल्दी उठने का एक बहुत अच्छा तरीका है। इस तरीके से आप सुबह खुश होकर जाग (Wake up happy) पाएंगे।