Govt. करंसी बनाने से पहले इनसे लेती है सलाह ! टकसाल को सुझाव भी देता है सुधीर

6295

बीकानेर। बीकानेर में भी मिनी वर्ल्ड बैंक की शाखा है। यहां की शाखा में किसी तरह का लेन-देन नहीं होता, बल्कि किसी नए देश की करंसी आ जाए तो उसे यहां जमा जरूर किया जाता है। यह मिनी वर्ल्ड बैंक है, गंगाशहर के सुधीर लूणावत के पास।

200 देशों के सिक्के और 180 देशों के नोट का है यूनीक कलेक्शन….

– सुधीर के पास है 200 देशों के सिक्के और 180 देशों के नोट। इनमें वे नोट और सिक्के शामिल है, जो सरकार ने अवसर विशेष पर जारी किए या फिर मिस प्रिंट हो गए।
– रियासतकालीन में जारी प्लास्टिक के सिक्के भी शामिल है। 30 साल के सुधीर ने इतना सब एकत्रित किया पिछले 20 सालों में।
– सुधीर के पास 90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की ओर से भगवान गणेश का फोटो से जारी किया नोट भी शामिल है तो विश्व में पहली बार जारी हुए ट्रांसमेरिया देश के प्लास्टिक के सिक्के भी है।
– उसके पास मिस प्रिंट नोटों की श्रृंखला है। इसके अलावा महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष में जारी नोटों की श्रृंखला, रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती पर बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी 10 टका का स्मारक सिक्का, आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष का सिक्का आदि उसके पास है।
– टकसाल से जारी हर सिक्का सबसे पहले सुधीर के पास पहुंचता है।

सिक्के का आकार, वजन और मूल्य वर्ग पर टकसाल को सुझाव भी देता है सुधीर
– जब भारतीय टकसाल नया सिक्का जारी करता है तो गजट नोटिफिकेशन से पहले सिक्के के आकार, वजन और उसके मूल्य वर्ग को लेकर सुधीर से भी सुझाव लेता है।
– इतना ही नहीं आमतौर पर नए सिक्कों का गजट नोटिफिकेशन जारी होने से पहले सुधीर अपने दोस्तों को इनके बारे में जानकारी भी दे देता है।

सुधीर ने इन सिक्कों की डिजाइन के लिए दिए सुझाव
– राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 वर्ष पूरे होने पर जारी सिक्का, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 150 वां वार्षिकोत्सव, लाला लाजपतराय की 150 वीं जयंती पर जारी सिक्का, तात्या टोपे की याद में जारी सिक्का, मैसूर विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष का सिक्का, इंडो-पाक वार 1965 की स्मृति में जारी सिक्का, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष पर जारी सिक्का, तीसरे इंडिया-अफ्रीका फार्म समिति, चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन की 500 वीं जयंती पर जारी सिक्का।

नामचीन हस्तियों के शुभकामना संदेश और ऑटोग्राफ हैं सुधीर के पास
– सुधीर के पास देश और विदेश के नामचीन हस्तियों के शुभकामना संदेश और ऑटोग्राफ का कलेक्शन भी है।
– इनमें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, अमेरिकी राष्ट्रपति सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ व शुभकामना संदेश के साथ टकसाल से पहुंचे आमंत्रण पत्र भी शामिल है।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो जन-जागरण के लिए इसे अपने  Whatsapp और  Facebook पर शेयर करें